CG Big Breaking: कब होगा विष्णुदेव कैबिनेट का विस्तार, सस्पेंस खत्म, सीएम ने खुद बताई ये बात

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली प्रवास से मंगल शाम वापस लौटे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि कल राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट“ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं निवेशकों से प्रदेश में 15 हजार करोड़ से अधिक की राशि के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

CG Big Breaking: उन्होंने कहा कि आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश की संगठन पर्व की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी एवं प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान पत्रकारों के मुख्यमंत्री से कैबिनेट विस्तार पर किए सवाल के जवाब पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, सब होगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। बता दें, पिछले दो दिन से विष्णुदेव कैबिनेट की चर्चाएं तेज हैं। दो नए मंत्रियों को शामिल करने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

Share This Article