रायपुर
Gambling Raids : 6 सटोरिए गिरफ्तार…92.50 लाख नगद और 3 लग्जरी कारें जब्त…यहां देखें Video
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा माफिया पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए चला रहे थे सट्टा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी jmdbet777.com और Classic777.com नामक ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर क्रिकेट सट्टे का अवैध संचालन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 3 लग्जरी कारें जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 92.50 लाख रुपये आंकी गई है।कैफे संचालक पुलिस की रडार पर
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शहर के कई बड़े कैफे संचालक भी इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें पुलिस ने अपनी रडार पर ले लिया है।






