देश
Raid on deputy Ranger House : ओडिशा में वन विभाग के डिप्टी रेंजर के घर विजिलेंस का छापा…! 6 करोड़ की अवैध संपत्ति का भंडाफोड़
कैश और ज्वैलरी देखकर विजिलेंस अधिकारियों के उड़े होश
छापे में बरामद
₹1.43 करोड़ नकद राशि 1.5 किलो सोना 4.6 किलो चांदी करीब ₹6 करोड़ की चल-अचल संपत्ति रामचंद्र नेपाक की मासिक तनख्वाह महज ₹76,880 है, जबकि उनके पास पाई गई संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से कई गुना अधिक है। विजिलेंस ने इसे अवैध संपत्ति करार देते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। सतर्कता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेनदेन के रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। नेपाक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।जिन ठिकानों पर छापा पड़ा
- कोरापुट स्थित सरकारी आवास
- भुवनेश्वर स्थित निजी मकान
- जयपुर और आसपास के कुछ रिश्तेदारों के घर
- बैंक लॉकर
- फार्म हाउस और प्लॉट






