सीजी न्यूज: राजस्व रिकार्ड में टोप सिंह को बना दिया तोप सिंह…त्रुटि सुधारने पटवारी ले रहा था 25 हजार की रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एसीबी ने केसलीकला के पटवारी उत्तम कुर्रे को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसीबी बिलासपुर के पास नगर पंचायत बोदरी, जिला बिलासपुर निवासी टोप सिंह अनुरागी ने शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार, टोप सिंह और उनके भाई-बहनों के नाम पर ग्राम केसलीकला, जिला मुंगेली में 1.43 एकड़ जमीन दर्ज है। लेकिन रिकॉर्ड में उनका नाम टोप सिंह की जगह गलती से तोप सिंह दर्ज हो गया था।

 

इस गलती को सुधारने के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे ने 25,000 रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए एसीबी से संपर्क किया। एसीबी ने शिकायत की गोपनीय जांच के बाद एक जाल बिछाया और उत्तम कुर्रे को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 7 (प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988) के तहत दर्ज की गई है।

Share This Article