
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवारों को कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर बेहद तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पुलिस बल पहुंच चुका है और हालात को संभालने की कोशिश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देखे वीडियो



