Featuredछत्तीसगढ़

सीजी पॉलिटिक्स: गीदम में बरसे राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस बिग बॉस का घर, डायनोसॉर की तरह देश से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस

दंतेवाड़ा। बस्तर लोकसभा सीट में पार्टी के चुनावी सभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ श्रीराम की तपोभूमि रही है। यहां के आदिवासी वोट बैंक नहीं बल्कि देश के गौरव हैं। कांग्रेस बिग बॉस का शो बन गई है। इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में डायनोसॉर की तरह भारत की राजनीति से इनका सफाया हो जाएगा। 10 साल बाद बच्चे पूछेंगे कि क्या है कांग्रेस। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। यहां लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन कांग्रेस ने लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है। तब-तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है। जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है। इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में बताया कि उनका छत्तीसगढ़ के साथ पुराना अटूट रिश्ता है।

उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था, तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ, तो उस समय पार्टी की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है, तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा…कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब.जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है। जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार में प्रदेश में बने गोठान पर हमला करते हुए कहा…..आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी। सब सभी घोटालों से अलग गोठान में घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारा के साथ भी घोटाला कर दिया।

Related Articles

Back to top button