सीजी न्यूज: इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में भीषण आग, मौके पर दमकल मौजूद

Desk Reporter
1 Min Read

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई ​पावर हाउस के नंदिनी रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। मोटर्स नाम की दुकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैलने लगी। मौके पर पहुंचे शोरूम संचालक ने शटर तो उठाया लेकिन दुकान के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सका।

फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ों से आग बुझाई जा रही है। फिलहाल मौके पर छावनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के बाद कारण स्पष्ट किए जाने की बात कही जा रही है।

Share This Article