
Lok Sabha Budget Session: नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए ‘तीन लाइन का व्हिप’ जारी किया है। बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के साथ अन्य सरकारी कामकाज निपटाए जाएंगे।
Lok Sabha Budget Sessionसत्र के दौरान पहले दिन 9 मार्च को लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। संसदीय इतिहास में संभवतः यह पहली बार होगा जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी ही कुर्सी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सुननी पड़ेगी।
Lok Sabha Budget Session: संसद के बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त हुआ था। इस दौरान भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक को लेकर संसद के भीतर और बाहर विवाद देखने को मिला था। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति के दोनों सदनों को संबोधन के साथ हुई थी।
Lok Sabha Budget Session: बता दें कि सत्र के दौरान 2 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता ने जनरल नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के अंश का उल्लेख करने की कोशिश की, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया। एनडीए सांसदों का कहना था कि चूंकि पुस्तक अभी प्रकाशित नहीं हुई है, इसलिए उसके अंश को सदन में उद्धृत नहीं किया जा सकता।
Lok Sabha Budget Session: इसी दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ हुए टकराव का मुद्दा उठाने और सदन में हंगामे के बीच कागज फेंकने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को नियमों के उल्लंघन के चलते सत्र के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया था।
Lok Sabha Budget Session: लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
इन घटनाओं के बाद कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। इसके जवाब में अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिक आधार पर निर्णय लेते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक वह सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे। इस घटनाक्रम के बीच 13 फरवरी को संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। करीब तीन सप्ताह के अवकाश के बाद अब संसद की कार्यवाही 9 मार्च से दोबारा शुरू होगी।



