अकबर व तैय्यब हुसैन का नाम जोड़ा गया गुण्डा सूची में..SP का अपराधियो पर प्रहार…

Desk Reporter
2 Min Read

बिलासपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है।

गुरुवार को 2 अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा सूची खोलने का आदेश पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किया गया है जिसमे – 01) अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 50 साल निवासी देवनंदन नगर फेस 1 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ०ग०। 02)तैयब हुसैन पिता अख़्तर हुसैन उम्र 40 साल निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छ०ग० को शामिल किया गया हैं।

उक्त आदतन आरोपियों के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातर अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना जुआ, आत्म हत्या करने के लिये प्रेरित करना जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध है।

 

जिनपर सतत निगरानी करने की आवश्यकता होने गुंडा फाइल खोलने की कार्यवाही उक्त गुंडों के विरुद्ध की गई।

पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस ने की अपील की हैं कि अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा

Share This Article