
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोयलांचल हरदीबाजार में एक बार फिर CBI की एंट्री से हलचल तेज हो गई है। SECL क्षेत्र से जुड़े मलगांव मुआवजा प्रकरण में CBI की कार्रवाई के बाद फर्जी मुआवजा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
बुधवार सुबह हरदीबाजार थाना क्षेत्र में CBI की टीम ने दबिश देकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक SECL से गलत तरीके से मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि निकाले जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई पिछले करीब एक साल से जांच के दायरे में है।
CBI की मौजूदा कार्रवाई के बाद कोयलांचल में अवैध तरीके से रकम बनाने वालों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल टीम की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।




One Comment