Featuredकोरबा

Korba : प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव की टीम में विकास महतो, प्रदेश मंत्री बनाए गए युवा भाजपा नेता

कोरबा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम तैयार हो गई है। खास बात यह है कि इस में कोरबा को भी तवज्जो देते हुए अहम दायित्व सौंपा गया है। जिला भाजपा के युवा नेता विकास रंजन महतो पर विश्वास जताते हुए प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है। इसके साथ ही महतो को लाभार्थी योजना का प्रदेश सह संयोजक भी नियुक्त किया गया है। संगठन में प्रदेश स्तर पर दोहरी जिम्मेदारी प्राप्त कर जिला भाजपा का कद बढ़ाने वाले श्री महतो को इन पदों पर नियुक्ति से कोरबा के भाजपाईयों में हर्ष की लहर है।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी प्रदेश टीम के साथियों की घोषणा कर दी है।शुक्रवार को जारी की गई सूची के अनुसार कोरबा जिले से विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की अहम जिम्मेदारी दिए जाने से कोरबा के भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि श्री महतो पूर्व में भी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे हैं तथा रायगढ़ जिले के सह प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका का कुशल निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम लाभार्थी योजना का प्रदेश सहसंयोजक भी बनाया गया है, जिसकी बीते दिनों दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में वे सम्मिलित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की श्री विकास रंजन महतो के प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्व दिए जाने से निश्चित रूप से उनकी ऊर्जा तथा कुशल कार्य योजना का फायदा आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button