World’s Oldest Person Dies: दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान की मौत, जानें कौन हैं टोमिको इटूका, जिसने 116 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

News Power Zone
3 Min Read

नई दिल्ली/टोक्यो। दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान (World’s Oldest Person) अब इस दुनिया में नहीं रही। हम बात कर रहे हैं टोमिको इटूका (Tomiko Itooka) की, जिन्होंने 116 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। टोमिको जापान (Japan) की रहने वाली थी और उनकी मौत ह्योगो (Hyogo) प्रीफेक्चर के अशिया (Ashiya) शहर में हुई। इस बात की जानकारी योशित्सुगु नागाटा (Yoshitsugu Nagata) ने दी, जो बुज़ुर्गों की पॉलिसीज़ का विभाग संभालते हैं।

World’s Oldest Person Dies: गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में था नाम शामिल

दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान होने के लिए टोमिको का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में भी शामिल था। पिछले साल सितंबर में ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनसे पहले स्पेन (Spain) की मारिया ब्रानयास मोरेरा (María Branyas Morera) दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान थी, जिनकी मौत 117 साल की उम्र में हुई थी और फिर टोमिको दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान बनी।

World’s Oldest Person Dies: 1908 को जापान के ओसाका में हुआ था जन्म

टोमिको का जन्म 23 मई, 1908 को जापान के ओसाका (Osaka) में हुआ था। उन्हें हाईस्कूल में वॉलीबॉल खेलना काफी पसंद था। 20 साल की उम्र में टोमिको की शादी हो गई थी और उनके 2 बेटी, 2 बेटे थे, जिनमें से अब एक बेटी और एक बेटा ही जीवित हैं। टोमिको के 5 नाती-पोते भी हैं। टोमिको के पति की साल 1979 में मौत हो गई थी। अपने जीवन में टोमिको ने 3,067 मीटर ऊंचे) माउंट ओंटेक (Mount Ontake) पर दो बार चढ़ाई की।

World’s Oldest Person Dies: अब कौन है दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान

टोमिको की मौत के बाद अब कौन दुनिया का सबसे उम्रदराज इंसान बना, मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है। ब्राज़ील (Brazil) की 116 वर्षीय इनाह कैनाबारो लुकास (Inah Canabarro Lucas) अब दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान हैं, जिनका जन्म टोमिको के 16 दिन बाद 8 जून, 1908 को हुआ था। वह ब्राज़ीलियाई नन हैं। जल्द ही इनाह का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया जाएगा।

Share This Article