नई दिल्ली

West Asia Crisis : पश्चिम एशिया संकट पर आज लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान…! CCS बैठक के बाद अहम संबोधन

ऊर्जा संकट पर सरकार अलर्ट

नई दिल्ली, 23 मार्च। West Asia Crisis : नरेंद्र मोदी आज सोमवार दोपहर 2 बजे लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संकट पर अहम बयान देने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे इस संघर्ष से पैदा हुए ऊर्जा और आर्थिक असर पर संसद को विस्तार से जानकारी देंगे।

सुबह हुई हाई लेवल बैठक

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सचिव स्तर के अधिकारियों ने सरकार को मौजूदा हालात और अंतरराष्ट्रीय स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

CCS की बैठक में हुई समीक्षा

रविवार शाम को पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई थी। इसमें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, विशेषकर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के प्रभावों पर चर्चा की गई।

खाद और किसानों पर भी फोकस

बैठक में ऊर्जा संकट के साथ-साथ किसानों पर संभावित असर और खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता पर भी विचार किया गया। सरकार ने वैकल्पिक स्रोतों से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।

पीएम मोदी के निर्देश

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों का एक विशेष समूह बनाने के निर्देश दिए हैं, जो ‘संपूर्ण सरकार’ के दृष्टिकोण के साथ इस संकट से निपटने के लिए काम करेगा।

उन्होंने कहा कि यह एक तेजी से बदलती वैश्विक स्थिति है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। ऐसे में भारत के नागरिकों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button