छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी फरमान! जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामला तरेम थाना क्षेत्र के बुडगीचेरू गांव का है, जहां नक्सलियों ने मुन्ना माड़वी और राजू कारम को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुनाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची घटना स्थल से नक्सलियों का पर्चा बरामद किया गया है। ग्रामीणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाए हैं नक्सली, जल्द खत्म होगा नक्सलवाद : साव

इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि लगातार सुरक्षा बल के जवान नक्सल उन्मूलन पर काम कर रहे हैं। इसके चलते नक्सली बौखला गए हैं और इस तरह की कायराना हरकत कर रहे हैं। इसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद हम खत्म करके रहेंगे।

Related Articles

Back to top button