FeaturedBreakingछत्तीसगढ़पुलिस

Big Breaking: DGP अशोक जुनेजा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन..केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश…

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की नियुक्ति की अटकलों के बीच डीजीपी अशोक जुनेजा को केंद्र सरकार ने 6 महीने के एक्सटेंशन दे दिया है।

 

अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट से पहले उनकी सेवा को बढ़ाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद से नक्सल मोर्चे पर मिली सफलताएं एक महत्वपूर्ण कारण मानी जा रही हैं। पिछले छह महीने में लगभग डेढ़ सौ नक्सली मारे गए हैं और बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के चलते नक्सल मोर्चे पर पहली बार इतनी बड़ी सफलता मिली है।  यही वजह है कि सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है।

 

Related Articles

Back to top button