Wayanad Lok Sabha by-election 2024: थोड़ी देर में प्रियंका गांधी, रोड शो के बाद दाखिल करेंगी नामांकन,राहुल, सोनिया गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद

News Power Zone
1 Min Read

वायनाड। केरला की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार (23 अक्टूबर) को प्रियंका गांधी नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले प्रियंका रोड शो करेंगी। प्रियंका की नामांकन रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi Vadra: अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मंगलवार (22 अक्टूबर) की रात को ही वायनाड पहुंच चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने प्रियंका के खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा।

जानकारी के मुताबिक, 11 बजे नामांकन रोड शो न्यू बस स्टैंड से जिला मुख्यालय कलपेट्टा से शुरू होगा। 11:45 बजे गुडलाई में जनसभा होगी। 12:30 बजे कलपेट्टा के कलेक्टर ऑफिस में नामांकन दाखिल करेंगी। इधर प्रियंका गांधी के नामांकन से पहले उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनका हौसला बढ़ाया है। रॉबर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रियंका को शुभकामनाएं दीं।

Share This Article