Viral Wedding Photos : BJP नेता शंकुदेव पांडा और पत्रकार स्वर्णाली सरकार शादी के बंधन में बंधे…! तस्वीरें हुईं वायरल

News Power Zone
2 Min Read
Viral Wedding Photos
कोलकाता, 13 जुलाई। Viral Wedding Photos : लंबे समय से रिश्ते को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया। BJP के नेता शंकुदेव पांडा और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्णाली सरकार रविवार को पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध गए। दोनों की शाही शादी कोलकाता में गंगा नदी पर स्थित मशहूर ‘पोलो फ्लोटेल’ में संपन्न हुई।

शाही अंदाज में हुई शादी

शादी समारोह में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दुल्हन के लुक ने लूटी महफिल

स्वर्णाली सरकार ने पारंपरिक लाल बनारसी साड़ी, भारी सोने के आभूषण और गुलाब की माला पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं शंकुदेव पांडा लाल रंग की पारंपरिक बंगाली पंजाबी पोशाक में नजर आए। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। समर्थक, पत्रकार, राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, जिन पर इस शादी के साथ आधिकारिक मुहर लग गई।
Share This Article