Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

viral video: लड़की से शादी की जिद, टावर पर चढ़ा युवक, युवती बोली- बेवजह परेशान करता है, उतरते ही गिरफ्तार

Viral Video: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा में पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देता रहा। जबकि युवती ने शादी से इनकार कर दिया है। युवती ने बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टावर से उतारने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लुंड्रा थाने से करीब 200 मीटर दूर की है।

 

Viral Video: जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा के छीरोपारा निवासी योगेश यादव (27) मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वो करीब 40 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया और कहा कि अगर उसकी शादी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा।

 

Viral Video: सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब 4 घंटे बाद परिजनों ने उसकी पसंद की लड़की से शादी कराने पर सहमति जताई, जिसके बाद युवक खुद ही टावर से नीचे उतर आया। पुलिस ने युवक को टावर से उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

 

Viral Video:प्रेम प्रसंग से युवती ने किया इनकार

बताया जा रहा है कि, युवक का गांव की ही एक युवती के साथ कथित प्रेम संबंध था। युवक पहले भी परिवार के सामने उससे शादी करने की जिद कर चुका था। हालांकि, युवती ने युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने से इनकार कर दिया था। जिससे नाराज होकर युवक टावर पर चढ़ गया। घटना के दौरान टावर के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button