छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिका भर्ती के लिए इस तारीख को होगा दस्तावेजों का सत्यापन, यहां देखें डिटेल

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर  : छत्तीसगढ़ की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक और छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को 1 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था विधान सभा रोड सड्डू रायपुर में बुलाया गया है।

कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 3 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ और अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 1 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share This Article