Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अनुमान

रायपुर। CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस चक्रवात के एक-दो दिन में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार से वर्षा होने का सिलसिला तेज हो सकता है।

CG Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड एवं ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना गया है।

CG Weather Update: रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि और बढ़ेगी, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है।

CG Weather Update: बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। रविवार को भी राजधानी रायपुर में रुक रुककर बारिश होती रही।

Related Articles

Back to top button