छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव : अंबिकापुर में सीएम विष्णु देव साय का शक्ति प्रदर्शन, महापौर और 48 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत सहित नगर निगम के 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।

दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा है। राजनीति पार्टियों के पास महज प्रचार प्रसार करने के लिए कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर पहुंचे और पुलिस लाइन ग्राउंड से रोड शो शुरू किया।

घड़ी चौक पर सभा में तब्दील हुआ रोड शो

यह रोड़ शो शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए घड़ी चौक पहुंची और जगह-जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। घड़ी चौक पहुंचने के बाद रोड शो आम सभा में तब्दील हो गई। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में जीतने की आम लोगों से अपील की। इसके साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button