KORBA Breaking: ये रिश्ता क्या कहलाता है! सिपाही ने पकड़ा रेत लोड ट्रैक्टर फिर छोड़ा..चर्चा में माथा देख कर कार्रवाई…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। प्रदेश में मचे रेत तस्करी के बवाल के बीच माइनिंग विभाग के कोरबा की कार्रवाई चर्चा में है। माइनिंग का एक सिपाही रेत लोड ट्रैक्टर को पकड़कर गाड़ी में बैठता है और फिर उसे छोड़ देता है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया ने वायरल होने पर जनमानस कहने लगे है ये रिश्ता क्या कहलाता है..!

बता दें कि प्रदेश के माइनिंग सेक्रेटरी के फटकार के बाद प्रदेश भर में रेत तस्करो पर एक के बाद एक कार्रवाई तो हो रही है लेकिन माथा देखकर। मतलब भाजपाई है तो उन्हें थोड़ी सहूलियत दी जा रही है। माइनिंग के इस छापेमार कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया ने एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें खनिज में तैनात सिपाही कार्रवाई करने ट्रैक्टर को रोककर गाड़ी में चढ़ता तो है लेकिन थोड़ी देर बाद किसी का फोन आने पर गाड़ी को छोड़कर चल देता है। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो घटना कोरबा के जश्न रिजॉर्ट के समीप का है। जहां गाड़ी पकड़ने निकले सिपाही लेन देन कर वापस चले गए। सिपाही का फोटो वायरल होने के बाद जनमानस कह रहे है माइनिंग के सिपाही माथा देखकर कार्रवाई कर रहे है।

Share This Article