FeaturedBreakingछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

Breaking: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत..कोरबा आगमन पर 2 सितंबर को होगा भव्य स्वागत…

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप मिरी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोरबा जिला प्रशासन द्वारा उन्हें जिला बदर किया गया था। संगठन से जुड़े रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़िया हक और अधिकार के लिए आंदोलन किए थे, जिसके चलते उन पर अनुचित कार्रवाई की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई को गैरवाजिब मानते हुए जिला बदर आदेश पर रोक (स्टे) लगा दी है। इसके बाद अब दिलीप मिरी अपने जिले कोरबा में वापसी करेंगे।

2 सितंबर को होगा भव्य स्वागत

दिलीप मिरी की वापसी को लेकर CKS सेनानियों में भारी उत्साह है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे कोरबा जिले में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है।

इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के समर्थकों में खुशी का माहौल है और इसे संगठन की बड़ी जीत माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button