मुंबई में 26/11 आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि,आंतकी हमले से दहल उठी थी माया नगरी

News Power Zone
1 Min Read

मुंबई। 26/11 terrorist attack in Mumbai: मुंबई में 2008 के 26/11 आतंकी हमले की बरसी पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने में मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

26/11 terrorist attack in Mumbai: उप मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दौरान यहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

26/11 terrorist attack in Mumbai: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने यहां विभिन्न स्थानों पर एक साथ हमले किए थे जिनमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Share This Article