छत्तीसगढ़

Tribal Child Abuse : कबीरधाम से सामने आई इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना…! नाबालिग आदिवासी बच्चे की भीड़ ने की जमकर पिटाई…इलाज के दौरान मौत

प्रशासन और पुलिस पर दबाव

कबीरधाम,10 मार्च। Tribal Child Abuse : गृह मंत्री के गृह जिले कबीरधाम से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कुकरापानी गांव में एक नाबालिग बैगा आदिवासी बच्चे को ग्रामीणों ने चोरी का आरोप लगाकर पेड़ से बांधकर भीड़ ने बेरहमी से डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बच्चा दर्द से तड़पते और रोते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन गांव के कुछ लोग उसके नाम पूछते हुए लगातार मारते रहे।

बताया जा रहा है कि भीड़ की पिटाई के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई, और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और हड़कंप मच गया।

उठ रहे गंभीर सवाल

क्या भीड़ की बेरहम पिटाई ने ही बच्चे की जान ले ली? अगर बच्चा चोर था भी, तो क्या कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को है? मासूम की मौत के बाद मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है या नहीं? गृह मंत्री के गृह जिले में अगर आदिवासी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो कानून व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जा सकता है?

प्रशासन और पुलिस पर दबाव

घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब यह देखना बाकी है कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button