रायपुर
Transfer News : स्वास्थ्य विभाग में 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले…! पदोन्नति समिति की बैठक के बाद आदेश जारी
रायपुर, 10 फरवरी। Transfer News : छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन में कार्यरत 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादले राज्य शासन स्तर पर आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 15 दिन में अपने नए जगह जॉइन करना होगा।
promotion-from-food-safety-officer-to-senior-food-safety-officer-2026-02-10-20-49-09


