Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

पत्नी से कहा “I LOVE YOU”, ससुराल में टूट पड़े साले! पत्नी को ले जाने पहुंचे पति की बेरहमी से पिटाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी को मनाने और घर ले जाने पहुंचे एक युवक को सिर्फ “आई लव यू” कहना भारी पड़ गया। आरोप है कि प्यार का इजहार करते ही ससुराल पक्ष भड़क उठा और युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामला सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव का है।

पत्नी को मनाने पहुंचा था पति

जानकारी के मुताबिक ग्राम परसाही निवासी मदन लाल राजगीर पेशे से ड्राइवर है। वह अपनी पत्नी सरस्वती को वापस घर लाने के लिए अपने दोस्त के साथ ससुराल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उसने पत्नी से घर चलने की बात कही और प्यार जताते हुए “I LOVE YOU” कहा।

रोमांटिक बात सुनते ही भड़के साले

पति-पत्नी की बातचीत ससुराल पक्ष को नागवार गुजर गई। आरोप है कि पत्नी के भाई संतोष गढ़वाल ने इस पर आपत्ति जताई और अपने दो साथियों अमर और कमल को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मदन लाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बहन को साथ नहीं भेजेंगे”

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने साफ कहा कि वे अपनी बहन को उसके साथ नहीं भेजेंगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा है कि आखिर पत्नी से प्यार जताना भी अब विवाद की वजह बन गया।

पुलिस जांच में जुटी

मारपीट के बाद मदन लाल ने सीपत थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button