रायपुर

Thief Gang : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़…! 21 आरोपियों के साथ 36 एक्टिवा पकड़ाया…यहां देखें जप्त वाहनों की List

मास्टर चाबी से करता था चोरी

रायपुर, 16 रायपुर। Thief Gang : शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मुख्य आरोपी रोशन रात्रे के नेतृत्व में चोरी किए गए 36 एक्टिवा वाहनों को खपाने और क्रय करने में शामिल 21 आरोपियों को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। जप्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 19,80,000/- रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से चोरी के मामलों की तहकीकात की। इसके तहत मुख्य आरोपी रोशन रात्रे को बोरियाकला मुजगहन से पकड़ा गया, जो मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करता था। रोशन रात्रे चोरी की एक्टिवा वाहनों को कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को देता था, जो इन्हें अपने गांव के परिचितों को बेचते या स्वयं उपयोग करते थे। इसके अलावा, चोरी की वाहनों को खरीदने वाले 17 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन, डी.डी. नगर और गोलबाजार थाना क्षेत्रों में इन चोरी की घटनाओं के मामले दर्ज हैं। विशेष टीम ने वर्ष 2026 में 15 दिनों में कुल 44 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम निरंतर कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रोशन रात्रे, 22 वर्ष, बोरियाकला, थाना मुजगहन, मुख्य आरोपी
  2. कमल जांगडे, 43 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  3. गितेश कुमार पाटले, 23 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  4. मुस्कान रात्रे, 37 वर्ष, नवा रायपुर, थाना मंदिर हसौद
  5. कुलेश्वर मारकण्डेय, 43 वर्ष, सेमरा कुम्हारपारा, थाना भखारा
  6. साहिल रात्रे, 25 वर्ष, बोरियाकला, थाना मुजगहन
  7. लोकेश कुमार साहू, 40 वर्ष, भुरका, थाना गोबरानवापारा
  8. भीषम मारकण्डेय, 30 वर्ष, मेण्डरका, थाना कुरूद
  9. हरीशचंद्र यादव, 27 वर्ष, बोरियाकला, थाना मुजगहन
  10. ओमप्रकाश गायकवाड़, 22 वर्ष, अहेरी, थाना नंदनी
  11. धनेश्वर टण्डन, 32 वर्ष, पटेवा, थाना गोबरानवापारा
  12. केदार पाटले, 39 वर्ष, कल्ले, थाना कुरूद
  13. अनुप कुमार जांगड़े, 49 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  14. संजय कुमार, 23 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  15. प्रीतम चंदेल, 30 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  16. विनोद पाटले, 40 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  17. संतोष निर्मलकर, 45 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  18. मनोज बघेल, 28 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  19. सागर लहरे, 23 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  20. इंजमाम बंजारे, 18 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
  21. मांेटू बघेल, 21 वर्ष, औरी, थाना कुरूद
पुलिस ने बताया कि आरोपी रोशन रात्रे मास्टर चाबी का उपयोग कर एक्टिवा वाहन चोरी करता था और इन्हें अपने परिचितों के माध्यम से खपाता था। बाकी आरोपी चोरी की वाहनों की बिक्री या खरीद में शामिल थे। Activa List

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button