FeaturedBreakingकोरबाराजनीति

Korba Breaking: भाजपा महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: बुधवारा देवांगन बनीं कोरबा जिला कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा। Budhwara Devangan : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत महिला मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेत्री बुधवारा देवांगन को भाजपा महिला मोर्चा कोरबा का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Budhwara Devangan पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बुधवारा देवांगन लंबे समय से संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। ऐसे में उन्हें कोषाध्यक्ष बनाए जाने से महिला मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी और संगठन की गतिविधियां और तेज होंगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी मजबूत होगा।

नव नियुक्त जिला कोषाध्यक्ष बुधवारा देवांगन ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करेंगी। साथ ही जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मिले स्नेह और मार्गदर्शन के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button