कोरबा

Paddy Procurement : धान खरीदी संकट…! कोरबा में दो किसानों ने की आत्महत्या की कोशिश…तत्परता से बची जान

धान खरीदी में गड़बड़ी से किसानों की जान पर संकट

कोरबा, 13 जनवरी। Paddy Procurement : धान खरीदी में आ रहे व्यवधान के कारण लगातार दो किसानों ने आत्महत्या का प्रयास किया है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम झांझ के 60 वर्षीय बैसाखू गोंड़ ने आज दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच किसी कीटनाशक का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की। समय रहते प्रशासन और राहगीर जनपद उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल की तत्परता से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार यह समस्या रकबा में कमी और धान की कम पैदावार के कारण बिक्री में व्यवधान से जुड़ी है। इससे पहले भी एक किसान ने इसी समस्या के कारण जहर सेवन किया था, लेकिन समय रहते उपचार होने से उसकी जान बच गई।

घटना की जानकारी होते ही कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली एसडीएम रोहित सिंह की अगुवाई में राजस्व अमले और प्रबंधकों की बैठक बुलाई और सभी संबंधित मामलों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी के तहत हल्का पटवारी कामिनी को निलंबित कर दिया गया है और तहसीलदार व फड़ प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इस दूसरी घटना के बाद धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन अब स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और किसानों की मदद के लिए त्वरित कदम उठा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button