Featuredपेज 3

Bollywood Actor Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को खुद की बंदूक से लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते वक्त हुआ हादसा,अस्पताल में भर्ती

मुंबई। Bollywood Actor Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा के घुटने में गोली लगने की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ये घटना सुबह 5 के करीब हुई है। घटना के वक्त गोविंदा अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई और उनके घुटने में जा लगी। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Bollywood Actor Govinda: मुंबई पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोविंदा को मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गोविंदा के परिवार ने जानकारी दी है कि वे जल्द ही इस घटना को लेकर औपचारिक बयान जारी करेंगे।

Related Articles

Back to top button