KORBA:नगर पंचायत छूरी के पूर्व अध्यक्ष हीरानन्द पंजवानी के भाई का परिवार सड़क हादसे में घायल..निजी चिकित्सालय में चल रहा उपचार…

News Power Zone
1 Min Read

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्विफ्ट कार ने एक अज्ञात बाइक को ठोकर मार दी।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कार बिलासपुर से कटघोरा की ओर जा रही थी जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक युवक, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल थे। वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक पर सवार दो लोग, जिनमें एक सरदार जी और एक महिला थी, भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी और घायलों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

कार का नंबर CG 12BO 5550 और बाइक का नंबर CG 12 AT 3261 है। यह हादसा राजकुमार ग्राम में हुआ, जो टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले है।

इस संबंध में कटघोरा टीआई धरम तिवारी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर 112 को भेजा गया था। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराने की बात कही जा रही है। अभी तक कोई शिकायत नही मिला है।

Share This Article