तहसीलदरों ने मांगी ₹60 लाख की घूस, 15 लाख रुपये के साथ ACB ने दाेनों को गिरफ्तार किया

News Power Zone
1 Min Read

जैसलमेर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देशानुसार, एसीबी स्पेशल यूनिट द्वितीय, जयपुर ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के तहत जैसलमेर जिले की भणियाणा तहसील में पदस्थापित तहसीलदार सुमित्रा चौधरी को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह रिश्वत फतेहगढ़ तहसील के तहसीलदार के लिए भी ली जा रही थी।

 

2 तहसीलदारों पर ₹60 लाख की रिश्वत शिकायत के बाद जांच

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक पुलिस डॉ. रविप्रकाश मेहरडा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल यूनिट द्वितीय, एसीबी जयपुर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने फतेहगढ़ तहसील, जिला जैसलमेर में जमीन खरीदी थी। इस जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण और पैमाइश कराने के लिए ₹60 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, तहसीलदार सुमित्रा चौधरी (भणियाणा) और तहसीलदार शिवप्रसाद शर्मा (फतेहगढ़) समेत अन्य अधिकारियों ने उसे लगातार परेशान किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने शिकायत की प्राथमिक जांच और सत्यापन किया।

Share This Article