रायपुर
Instagram Post : रायपुर में NUDE PARTY के आयोजन से फैली सनसनी…! 18+ कपल्स को आमंत्रित…पोस्टर देख पुलिस भी हैरान…जांच शुरू…यहां देखें
पहले भी हो चुके हैं विवादित आयोजन
पहले भी हो चुके हैं विवादित आयोजन
यह कोई पहला मामला नहीं है जब राजधानी रायपुर में इस तरह के आयोजन चर्चा का विषय बने हों। इससे पहले विधानसभा रोड स्थित एक क्लब में ‘फेक वेडिंग पार्टी’ का आयोजन किया गया था, जिसका बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने क्लब संचालक पर अपराध दर्ज किया था। कई होटल और क्लब संचालक युवाओं को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कभी रक्षा बंधन जैसे पवित्र त्योहार पर शराब के ऑफर, तो कभी शादी जैसे संस्कारों के नाम पर नकली आयोजन ये ट्रेंड तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं।ड्रग्स और अवैध गतिविधियों का संदेह
सूत्रों के अनुसार, इन आयोजनों की आड़ में कुछ बड़े होटल और क्लबों में ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियों का भी चलन बढ़ा है। पुलिस इस पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। इस वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक बार फिर से राजधानी में सोशल मीडिया की निगरानी और क्लब संस्कृति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।












