BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Breaking: जिले के 142 पटवारी कटघरे में..!  ऑनलाइन शासकीय कामकाज ठप करने वाले पटवारियों को SDM ने जारी किया सो काज नोटिस…

जांजगीर-चांपा। आम जनता की जरूरी सेवाएं ठप और सरकारी कामकाज में बड़ी लापरवाही करने वाले पटवारियों पर गाज गिरी है। जिले के कुल 142 पटवारी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • एसडीएम जांजगीर ने 40,
     एसडीएम चांपा ने 32,
     एसडीएम पामगढ़ ने 28 और
  • एसडीएम अकलतरा ने 42 पटवारियों को नोटिस थमाया है।

आरोप है कि 16 अगस्त से इन पटवारियों ने ऑनलाइन शासकीय कार्य पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे आम जनता को जरूरी सेवाओं के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी।

नोटिस में साफ लिखा गया है कि यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के खिलाफ है। अब तीन दिन के भीतर जवाब नहीं देने पर सभी 142 पटवारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button