कांकेर

IED Blast : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा…! IED निष्क्रिय करते वक्त ब्लास्ट…इंस्पेक्टर सहित 3 जवान वीरगति को प्राप्त

डिफ्यूज करते समय फटा बम

कांकेर, 02 मई।IED Blast : छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां नक्सल प्रभावित इलाके में IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए। शहीदों में DRG इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शामिल हैं। वहीं एक अन्य जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में DRG टीम शनिवार को सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED मिला। जब बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

इस हादसे में चार जवान घायल हुए, जिनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज पट्टिलिंगम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने कई IED बरामद कर निष्क्रिय किए हैं, लेकिन यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के सामने मौजूद खतरे को उजागर करती है।

Related Articles

Back to top button