Featuredछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

IAS सुबोध सिंह बने सीएम के प्रमुख सचिव..सरकार ने जारी किया आदेश…

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

 

उल्लेखनीय है कि, केद्रीय प्रतिनियुक्ति से श्री सिंह गुरुवार की शाम ही रायपुर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध सिंह एयरपोर्ट से सीधे मंत्रालय गए। वहां उन्होंने चीफ सेक्रेटरी से मिलकर अपनी ज्वाईनिंग दे दी थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि, वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाया जा सकते हैं। माना जा रहा है कि, श्री सिंह को लेकर सीएम श्री साय ने ही केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ वापस भेजने का आग्रह किया था। इसीलिए केंद्र ने श्री सिंह को तत्काल रिलीव किया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल के दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे सुबोध कुमार सिंह को भेजने का आग्रह किया था। श्री शाह के हामी भरने के बाद ही उनके बारे में आदेश निकल गया। आदेश निकलते ही एक दिन बाद ही वे छत्तीसगढ़ पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button