Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

कभी सीमा कभी स्वीटी… कौन है ब्राजीलियन मॉडल, जिसको लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की मतदाता सूची में करीब 25 लाख फर्जी नाम शामिल हैं। राहुल ने कहा कि इसी फर्जीवाड़े के चलते हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को नुकसान हुआ।

राहुल गांधी ने बताया कि जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है—एक ब्राजीलियन मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में दर्ज है और उसने 22 बार वोट डाला। उन्होंने कहा, “ये महिला कौन है? इसका नाम क्या है? ये कहां से आई? और हरियाणा में ये 10 अलग-अलग जगहों पर कैसे वोट डाल सकती है?”

राहुल ने दावा किया कि इस मॉडल का नाम वोटर लिस्ट में सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि और विमला जैसे कई नामों से दर्ज है। उन्होंने इसे “मतदाता सूची में हेरफेर का सुनियोजित ऑपरेशन” बताया और कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस का प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button