पुलिस
Mega Upgrade : छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग को बड़ी मजबूती…! 60 से अधिक नए थाने और चौकियों का निर्माण तेज…यहां देखें जंबो List
शहीदों को समर्पित 3D प्रतिमाएं
जर्जर भवनों की जगह बनेंगे आधुनिक पुलिस स्टेशन
मुंगेली, कोरबा, जशपुर, बालोद, बिलासपुर, सरगुजा, कोंडागांव, राजनांदगांव, कबीरधाम, बलरामपुर, सारंगढ़–बिलाईगढ़, दुर्ग, रायपुर और धमतरी जैसे जिलों में भवन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। अधिकारियों के अनुसार कई क्षेत्रों में अभी भी अस्थायी इमारतों से काम चलाया जा रहा था, जिसे अब अपग्रेड किया जाएगा।नए निर्माण में शामिल थाने, चौकियां और फील्ड यूनिटों
नए कंस्ट्रक्शन में IT पुलिस आउटपोस्ट बिल्डिंग, नया पुलिस स्टेशन, SDOP ऑफिस, कमांडेंट ऑफिस, आर्मरी और मैगज़ीन सहित अन्य पुलिस के दूसरे ज़रूरी स्ट्रक्चर शामिल होंगे। बढ़ते फील्ड प्रेशर की वजह से, इन बिल्डिंग्स का कंस्ट्रक्शन सिक्योरिटी ज़रूरतों के लिए बहुत ज़रूरी माना जा रहा है।शहीदों को समर्पित 3D प्रतिमाएं
पुलिस विभाग डोंगरगढ़ और गरियाबंद में अमर बलिदानी स्मारक का निर्माण भी कर रहा है। इन स्मारकों में विशेष 3D प्रतिमाएं लगाई जाएंगी, जो कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जवानों की वीरता और त्याग का प्रतीक होंगी।माओवादी क्षेत्रों में भी मजबूत होगी पुलिसिंग
सुकमा, कांकेर और दंतेवाड़ा जैसे अत्यंत संवेदनशील जिलों में एसडीओपी कार्यालय और बटालियन भवन का निर्माण किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे फील्ड ऑपरेशन, त्वरित प्रतिक्रिया, और इंटेलिजेंस नेटवर्क को नई गति मिलेगी।जिलेवार निर्माण कार्य
- रायपुर- पुरानी बस्ती, डीडी नगर
- मुंगेली- दिंदोरी
- कोरबा- कोरबी, राजगामार
- जशपुर- आरा, कोल्हेंजहरिया, उपरकच्छार
- बालोद- संजरी
- सुराजपुर- रेवती
- बिलासपुर- केंडा
- दुर्ग- लितिया-सेमरिया, नागपुरा, गढाडीह, रूआबांधा
- कांकेर- दूधावा, कच्चे
- बलरामपुर- दिंदो, बारियो, रनहट
- मनेंद्रगढ़- चिरमिरी भरतपुर खोंगापानी
- सरगुजा- केरजू
- राजनांदगांव- सुकुलदईहान, सुर्गी
- कबीरधाम- बैजलपुर, बाजार चरभट्टा
- सारंगढ़- बिलाईगढ़ बेलाडुला
- रायपुर- राजातालाब, उपरवाड़ा
एसडीओपी कार्यालय निर्माण
- जगरगुंडा (सुकमा)
- मरैगुड़ा (सुकमा)
- पाखांजूर (कांकेर)
अमर बलिदानी स्मारक
- डोंगरगढ़ (राजनांदगांव) 3D प्रतिमा सहित
- गरियाबंद 3D प्रतिमा सहित
नए पुलिस स्टेशन भवन
- बालोदाबाजार- भाटापारा कोतवाली, भाटापारा ग्रामीण
- धमतरी- अर्जुनी
- सरगुजा- कमलेश्वरपुर, बटौली
- जशपुर- बगबहार, बगीचा
- कोंडागांव- माकड़ी
- बलरामपुर- त्रिकुंडा, समरीपाठ
- खैरागढ़- छुईखदान–गंडई – थेकलादिह
- सारंगढ़- बिलाईगढ़ – कोसीर
- मुंगेली- लोरमी
- दुर्ग- छावनी, भिलाई भट्टी






