Featuredदेशराजनीति

Bihar News: नीतीश के बदले निशांत, कल जेडीयू ज्वाइन करेंगे, बिहार में यात्रा निकालेंगे, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Bihar News: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शनिवार 7 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। इसके बाद वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर नीतीश की मौजूदगी में हुई जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

Bihar News: नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद शुक्रवार शाम को यह बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद, मंत्री और वरीय नेता मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक से निकलने के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में सभी ने नीतीश कुमार के फैसले पर अपनी सहमति जताई।

Bihar News: उन्होंने कहा कि जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग विधायकों की ओर से की गई। इसके बाद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि निशांत कल यानी शनिवार को पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस पर सभी विधायकों एवं सांसदों ने अपनी सहमति जताई।

Bihar News: इस बैठक में जेडीयू के अधिकतर विधायक एवं मंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भावुक हो गए। सभी ने एक सुर में कहा कि सीएम ने जो फैसला लिया है उससे पूरी आवाम दुखी है। हालांकि, सभी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे नीतीश के इस फैसले के साथ खड़े हैं।

Bihar News: बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह चिंता न करें। वह दिल्ली में रहकर भी बिहार से जुडे़ रहेंगे और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को कभी उनकी कमी नहीं खलेगी।

Bihar News: बता दें कि, नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बिहार में नए सिरे से सरकार का गठन होगा और राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह नीतीश ही तय करेंगे। उनकी इच्छा के बिना बिहार में कोई फैसला नहीं होगा। चर्चा है कि अगला सीएम भारतीय जनता पार्टी का बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button