छत्तीसगढ़
CG Assembly : रायपुर विधानसभा का दूसरा दिन…! सदन में कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल और मंत्री अरुण साव है आमने-सामने…यहां सुनिए Video
सड़क और राशन कार्ड मामले पर तीखी बहस
रायपुर, 16 दिसंबर। CG Assembly : रायपुर विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान सड़क निर्माण और राशन कार्ड मामलों को लेकर गर्मागर्म बहस हुई। कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजनांदगांव व खैरागढ़ जिले की PWD सड़कों की मरम्मत योग्य स्थिति पर सवाल उठाया।
विभागीय मंत्री अरुण साव ने जवाब दिया कि क्षेत्र में 48 सड़कें मरम्मत योग्य हैं, जिनमें से 39 सड़कों का टेंडर हो गया है, 4 सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं, और 5 सड़कों का काम अभी प्रारंभ नहीं हुआ।
विधायक हर्षिता बघेल ने इस जवाब को गलत बताया, कहा कि 48 सड़कों में एक भी जगह मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। मंत्री अरुण साव ने कहा कि पूरी जानकारी परिशिष्ट में दी गई है। इस पर विधायकों के बीच तर्क-वितर्क जारी रहा।



