Uncategorized

Jagdalpur Bus Accident : जगदलपुर में बड़ा सड़क हादसा…! रायपुर से कोंटा जा रही बस पलटी…1 यात्री की मौत 22 घायल

रायपुर से कोंटा जा रही बस पलटी

जगदलपुर, 18 मई। Jagdalpur Bus Accident : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से कोंटा जा रही यात्रियों से भरी बस जगदलपुर शहर से लगे बालेंगा के पास नेशनल हाईवे-30 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से यात्रियों को लेकर कोंटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बालेंगा के पास अचानक बस का पट्टा टूट गया। तकनीकी खराबी के चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-30 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button