Featuredकोरबासामाजिक

Breaking : अगर आपका भी है दशहरा में घूमने का प्लान.. तो पुलिस की एडवाइजरी पढ़ ले श्रीमान…

कोरबा।अगर आज दशहरा में घूमने का का प्लान बना रहे है तो पुलिस प्रशासन के एडवाइजरी को पढ़कर ही निकले श्रीमान, क्योंकि रावण दहन में होने वाली भींड को कंट्रोल करने सुरक्षा औऱ यातायात व्यवस्था को देखते हुए इन मार्गो को डायवर्ट किया गया है।

 

बता दें कि दशहरा उत्सव के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को जिले में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने रोड डायवर्सन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है ताकि शहर में आने-जाने वालों को सुविधा हो और जाम की स्थिति न बने।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रैली, बालको, दर्री, कटघोरा सहित अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

 

पार्किंग की व्यवस्था:

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग हेतु 8 स्थान चिह्नित किए गए हैं

  • .ब्लू बर्ड स्कूल,कल्पतरु तिराहा,घंटाघर ओपन ग्राउंड,बुधवारी बाजार सर्कस मैदान, सुभाष चौक मैदान, जैन चौक मैदान, आरामशीन रोड ,अग्रसेन रोड

 

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्सन मार्ग और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें ताकि यातायात सुगम बना रहे और दशहरा उत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button