Featuredकोरबासामाजिक

Korba: कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का निरीक्षण किया, दिए साफ-सफाई और संचालन से जुड़े निर्देश

कोरबा, 11 फरवरी 2026। कोरबा के जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बरबसपुर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के डंप यार्ड (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां कचरे की प्रोसेसिंग, कंपोस्ट निर्माण और अनुपयोगी सामग्री के अलग करने वाली इकाइयों का विस्तृत रूप से जायजा लिया।

कलेक्टर ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि यार्ड तक पहुंचने वाली सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाकर मशीनों तक कचरा लाने को आसान बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मशीनों का संचालन नियमित और सुचारू रूप से होना चाहिए और बारिश के समय किसी भी तरह की व्यवधान की संभावना से पहले ही निपटा जाए।

इसके अलावा कलेक्टर ने डंप यार्ड के चारों ओर पौधरोपण कर हरित वातावरण विकसित करने तथा यहां उत्पन्न दुर्गंध को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। बाउंड्रीवाल के निर्माण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त और इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button