Featuredकोरबाक्राइम

Korba : पत्नी की हत्या कर बांध में फेंका शव..आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभांठा में एक युवक ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी साइकिल पर लाश को बांधकर नकटी बांध पहुंचा। फिर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

CG Crime : बता दें कि आरोपी उमाशंकर अपनी पत्नी ईश्वरी कुमारी के चरित्र पर शंका करता था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले तैश में आकर आरोपी ने पत्नी को डंडे से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को साइकिल से बांधकर गांव के पास के बांध पर लेकर आया। फिर शव को भारी पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया।

 

CG Crime : पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के बाद पति खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले की खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतिका के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से बांध से बाहर निकल लिया गया है।

Related Articles

Back to top button