Featuredकोरबाराजनीति

Dr mahant took : जब डॉ महंत ने कैरम की गोटी हाथ मे लेकर क्वीन के लिए साधा निशाना.. तो ठहाकों में गूंज उठा तराना…

कोरबा। Dr mahant took : रानी रोड स्थित सियान सदन में कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ चरण दास महंत ने कैरम की गोटी लेकर साधा निशाना तो पुराने मित्रों ने ठहाका लगाते हुए तराने छेड़कर पुराने दिन याद ताजा करने लगे।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत आज कांग्रेस के दिवंगत सच्चे सिपाही इशहाक रिजवी (बाबा खान) के निवास में पहुंच कर शोकाकुल परिवार से भेट कर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। डॉ महंत ने पुराने पल साझा करते हुए कहा कि रिजवी परिवार से खास कर बाबा भाई से जब वे चांपा थे तब से संबध रहा है बाबा भाई कांग्रेस के सच्चे वरिष्ट कार्यकर्ता थे। बस्ती से शोक सवेंदना ब्यक्त करने के बाद चित्रा टॉकीज के सामने निर्मित सियान सदन में रसदन में उपस्थित वरिष्ट जनों से मुलाकात की जो वहां कैरम खेल रहे थे। डॉ महंत ने भी उनके साथ कैरम खेलने की इच्छा जाहिर करते हुए कैरम की गोटी हाथ ली औऱ क्वीन के लिए स्टाइगर निशाना लगा दिया। डॉ महंत के खेलने के अंदाज को देखकर सदन में उपस्थित लोगों में ठहाकों के बीच तराने छिड़ गए।

इस अवसर पर वरिष्ट नेता मूरित राम साहू, धरम निर्मले,सुरेश सहगल, हरीश परसाई,श्याम सुन्दर सोनी, सनत दीवान,सुनील जैन,समिति के अध्यक्ष विमल थवाईत,सचिव बोध सिंह,उपाध्यक्ष टिकेश्व सिंह, यहसान खान,खगेश्वर सिंह,बजरंग सोनी,रियाज अली, प्रदीप जायसवाल सहित काफी लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button