राजनीति

Number Plate Dispute : उर्दू अकादमी सदस्य की कार के नंबर ‘2611’ पर छिड़ा राजनीतिक विवाद…BJP ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना…VIDEO

‘विभाजनकारी मानसिकता’ से जोड़ते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

रायपुर, 18 मार्च। Number Plate Dispute : कार नंबर प्लेट को लेकर प्रदेश की  राजनीति इन दिनों गरमाई है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब कांग्रेस शासनकाल में उर्दू अकादमी से जुड़े सदस्य सगीर अहमद कुरैशी की कार पर लगे ‘2611’ नंबर को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

यह नंबर देश के इतिहास की एक दर्दनाक घटना 26/11 मुंबई हमले की याद दिलाता है, जिसे लेकर आम लोगों के बीच भी भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना संवेदनशीलता के दायरे में आता है और इससे अनावश्यक विवाद पैदा हो सकता है।

‘विभाजनकारी मानसिकता’ से जोड़ते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने इसे ‘विभाजनकारी मानसिकता’ से जोड़ते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुई नियुक्तियों से ऐसी मानसिकता सामने आ रही है, जो समाज को बांटने का काम करती है।

अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल करते हुए मांग की कि पार्टी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी इस प्रकार की सोच का समर्थन नहीं करती, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज होने से यह विवाद और गहरा सकता है। हालांकि, अभी तक सगीर अहमद कुरैशी या कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह पूरा मामला अब केवल एक नंबर प्लेट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय बन चुका है, जिसमें संवेदनशीलता, प्रतीक और राजनीति…तीनों का मिश्रण साफ नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button