Featuredखेलदेश

T20 World Cup Super-8 match: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में जगह पक्की

T20 World Cup Super-8 match: नई दिल्ली। South Africa beat Zimbabwe by 5 wickets: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।

T20 World Cup Super-8 match: जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। जिम्बाब्वे ने 1.2 ओवर में महज 14 के स्कोर पर तदिवानाशे मारुमानी (7) का विकेट खो दिया। इसके बाद ब्रायन बेनेट ने डियोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 रन जुटाए। ब्रायन टीम के खाते में 15 रन का योगदान ही दे सके। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा।

T20 World Cup Super-8 match: जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके बाद भी साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। क्विंटन डी कॉक सस्ते में आउट हो गए। डी कॉक 0 पर आउट हो गए। वहीं एडेन मार्करम 4 रन बनाकर आउट हो गए।

T20 World Cup Super-8 match: इसके बाद रियान रिकेल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच छोटी साझेदारी हुई। 31 रन बनाकर रियान वापस लौट गए। उसके बाद ब्रेविस को डेविड मिलर का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। डेविड मिलर 22 रन बनाकर आउट हो गए।

T20 World Cup Super-8 match: एक छोर पर ब्रेविस लगातार ताबड़तोड़ प्रहार किया। ब्रेविस 18 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके के साथ 42 रन बनाए। उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और जॉर्ज लिंडे ने 50 रनों की साझेदारी करके मुकाबले को आसानी से जीत लिया। लिंडे ने नाबाद 30 और स्टब्स ने नाबाद 21 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 3, मुजारबानी ने 1, इवांस ने 1 विकेट चटकाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button