कांकेर

Suspension : कांकेर में शिक्षा विभाग पर सख्ती…! तीन कर्मचारी निलंबित…शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक पर गिरी गाज

छात्रवृत्ति कार्य में लापरवाही, सहायक ग्रेड-3 निलंबित

कांकेर, 27 फरवरी। Suspension : जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और एक लिपिक पर कड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय की छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ लिपिक विजय कुमार बर्मन (सहायक ग्रेड-3) छात्रवृत्ति पंजीयन कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। उन्हें पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया। छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित विद्यार्थियों की जानकारी भी नियमित रूप से जिला कार्यालय नहीं पहुंच रही थी। बीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर विजय कुमार बर्मन को निलंबित कर उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय अंतागढ़ निर्धारित किया गया है।

इसी तरह विकासखंड कोयलीबेड़ा के प्राथमिक शाला आलदंड में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुबेसिंह ध्रुव लगातार अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित पाए गए। जांच के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय तय किया गया है।

वहीं प्राथमिक शाला राजामुंडा में पदस्थ प्रधान पाठक लबोधर सिंह ठाकुर के खिलाफ स्कूल में शराब सेवन कर आने की शिकायत मिली थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देखें आदेश की कॉपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button