पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

हैदराबाद/रायपुर। journalist Mukesh Chandrakar murder case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में टीवी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को एसआईटी ने देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

journalist Mukesh Chandrakar murder case: बीजापुर के एसपी जितेंद्र सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

journalist Mukesh Chandrakar murder case: बता दें कि मुकेश चंद्राकर का शव तीन जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की प्रॉपर्टी पर स्थित सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। मुकेश एक जनवरी से लापता थे। पुलिस ने मुकेश की तलाश के लिए सुरेश चंद्राकर के घर पर छापा मारा था। जांच के दौरान वहां सेप्टिक टैंक से मुकेश चंद्राकर की लाश बरामद हुई थी।

Share This Article